परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा आइटीआई के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अमरजीत राम के रूप में की गई।। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि अमरजीत सोमवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला और देर रात्रि तक घर नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी देर रात तक काफी तलाश की।
इसके बावजूद भी कहीं अता पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि मैरवा आइटीआई के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने बरामद शव के पाकेट से आधार कार्ड और अन्य कागजात बरामद कर स्वजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम बाद स्वजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा होगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई है। परिजनों के आवेदन पर आगे की जांच की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…