सिवान: स्वच्छता पखवाड़ा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीएचआई हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रतिदिन अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सिवान सीएचआई राधेश्याम रमन को वाराणसी में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जन संपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ए एवं ए वन श्रेणी में सिवान जंक्शन, बी श्रेणी में गाजीपुर सिटी स्टेशन को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा में अहम योगदान देने वाले स्वच्छ स्टेशन ए वन श्रेणी के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सिवान राधेश्याम रमन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद सिवान जंक्शन के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने भी सीएचआई सहित टीम को बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026