गोपालगंज: मंगलवार, 29 दिंसबर की रात शौच के लिए अपने घर से निकली एक महिला का शव बगल गांव कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल में स्थित एक पोखरे में पडा देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला की शादी नहीं हुई थी। स्वजनों का कहना है कि पोखरे में डूबने से महिला की मौत हुई है। पुलिस स्वजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि कुचायकोट गांव निवासी ढेलवा यादव की पुत्री 50 वर्षीय राधा यादव की शादी नहीं हुई थी मंगलवार रात करीब दो बजे राधा यादव शौच के लिए घर से निकली थीं। लेकिन सुबह होने तक ये घर नहीं लौटीं। इसी बीच बुधवार की सुबह कुचायकोट गांव के बगल के गांव पहाड़पुर में स्थित एक पोखरे मेंं एक महिला को शव पड़ा देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के साथ थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी पहुंच गई।
महिला की शिनाख्त कुचायकोट गांव निवासी राधा यादव के रूप में की गई। महिला का शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजनों का कहना था कि कोहरे के कारण शौच के लिए रात में घर से निकलीं राधा यादव भटक कर बगल के गांव के पोखरे पर पहुंच गईं और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि स्वजनों ने थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस महिला के स्वजनों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…