परवेज अख्तर/सिवानः तीसरे चरण के दौरान सिवान में शुक्रवार को दो प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान कई हिंसा की घटनाएं सामने आईं तो वहीं शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. घटना हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कारमासी मध्य विद्यालय के पास की है. स्थानीय लोगों ने यहां खाड़ी में शनिवार की अल सुबह एक युवक का शव देखा. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई.
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला निवासी हरिशंकर यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खाड़ी से निकलवाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस का अभी कुछ कहने से इनकार
घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद मृतक रंजीत यादव जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बाजार स्थित अपने ससुराल गया था. ससुराल से रात में ही वापस अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया.
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है. वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से अभी बच रही है. स्थानीय थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…