Categories: पटना

एसपी से मिलकर लौटे डाक्टर पर जानलेवा हमला, जमीन को लेकर पड़ोसी से चल रहा था विवाद

रोहतास: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व शहर के वरीय चिकित्सक डाक्टर नवीन नटराज को सोमवार को भूमि विवाद को लेकर डेहरी नगर थाना क्षेत्र के तार बंगला स्थित आवास जानलेवा हमला किया गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जम्हार स्थित नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब घटी नवीन एसपी ने मुलाकात करने के बाद घर लौटे थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले देवराज यादव ,उनकी पत्नी आशा देवी ,अर्जुन प्रसाद, रौशन यादव, सुनील यादव व चार पांच अज्ञात घर मे हथियार ,लाठी ,रॉड लेकर आये व चिकित्सक पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनका सिर व हाथ पैर पर गम्भीर चोट आई है । चिकित्सक के साथ मारपीट के दौरान उनकी परिवार वाले बीच बचाव करने आए। लेकिन मारपीट में उनकी पत्नी और बच्चों की भी पीटा गया। चिकित्सक समेत सभी को तत्काल अनुमंडल इलाज को लाया गया ।जहां से गम्भीर रूप से घायल चिकित्सक को बेहतर इलाज को नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सक के परिवार वालों का आरोप है कि नामजद लोगों ने इससे पहले भी चिकित्सक से मारपीट व रंगदारी की मांग की थी ।जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। बताया जाता है कि गली विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। एसपी आशीष भारती ने इस घटना में शामिल अभियुक्तो. को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सम्भावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026