पटना: भागलपुर विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद धमाके वाले दिन से फरार था। जिस मकान में धमाका हुआ, वो उसका मकान मालिक था। आजाद ने ये घर लीलावती से खरीदा था। इसके बाद भी लीलावती को किराये पर रखे हुए था। विस्फोट के बाद से फरार हुए आजाद की गतिविधि को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही थी। सोमवार को आजाद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मो. आजाद ने ACGM 7 आरके राणा के कोर्ट में सरेंडर किया है।
जांच में पता चला था कि मोहम्मद आजाद ही लीलावती को बारूद की सप्लाई करता था। पटाखा बनाने के अवैध कारोबार में दोनों पार्टनर थे, ऐसी भी सूचना पुलिस को हाथ लगी थी। बता दें कि काजवली चक में हुए विस्फोट में चार मकान जमींदोज हो गए थे। वहीं, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 18 माह का बच्चा भी शामिल रहा। मुख्य आरोपी में लीलावती का नाम भी है। लीलावती, मुकेश मंडल और मोहम्मद आजाद को आरोपित किया गया था। लीलावती की धमाके में मौत हो गई थी।
SSP बाबूराम ने बताया कि मो.आजाद को पकड़ने के लिए सभी स्तर से दबाव बनाया गया था। इस घटना को लेकर पूरा दबाव बनाया गया था। समाजिक के साथ पारिवारिक दबाव बनाया गया था। इसके बाद कोर्ट में सरेंडर किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…