परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित लोहा मंडी में एक दुकान मालिक ने 21 फरवरी को मजदूर द्वारा कार्य किए जाने के बाद रुपए मांगने पर लोहे के रॉड से पिटाई कर दी थी। पिटाई में गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज गोरखपुर में चल रहा था। इलाज के क्रम में शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मजदूर धनौती ओपी क्षेत्र सरसा टोला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध हृदय यादव है। मामले में मृतक की पत्नी ने नगर थाना के पदाधिकारी समक्षबयान दर्ज कराई है। मृतक के पत्नी बिरिया देवी ने बताया कि मेरे पति 15 साल से जयप्रकाश नगर स्थित लोहा मंडी में मजदूरी का काम करते थे। 21 फरवरी को एक दुकान मालिक से अपनी मजदूरी मांगने गए तो दुकान मालिक ने उनकी जमाकर पिटाई कर दी उसके बाद से लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया, इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, फिर उनलोगों ने गांव के समीप उनको लाकर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर जाकर देखा तो उनकी स्थिति बहुत ही गंभीर थी। इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर में भर्ती कराया। इसी बीच उनकी मौत हो गई। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने हृदय यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया। समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने कहा कि दुकान मालिक द्वारा परिजनों को बार बार धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसपी से मृतक के परिजनों की सुरक्षा व न्याय की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…