Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

श्रद्धांजलि बाद एक दर्जन ने किया रक्तदान

परवेज अख्तर/सिवान : शहीद दिवस के मौके पर देश के शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में शनिवार को सिवान ब्लड डोनर क्लब द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार ने किया। जिसमें लगभग 12 लोगों ने रक्तदान किया। वही अमित सोनी ने रक्तदान करते हुए अपना संदेश दिया कि जब देश के लिए हमारे शहीदों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने आप को हंसते हंसते देश को समर्पित कर दिया और फांसी पर चढ़ गए तो क्यों ना हम सब भी अपना थोड़ा सा रक्त दान कर किसी के जीवन की रक्षा करें। इसके पूर्व सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सदर अस्पताल से डॉक्टर सौरभ कुमार, रेडक्रॉस सचिव रत्नेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, अर्चना दुबे और मल्लिका श्रीवास्तव,मोबिन, सिवान ब्लड डोनर क्लब से नीलेश वर्मा नील, धर्मेंद्र पर्वत, पुनीत सिंग चुन्नू, कुमार प्रशांत और अमित सोनी, प्रियम कुमारी और राकेश सहाय,अमोद मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026