Tarwara Hindi News

आग से झुलसी नव विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर चैनपुर गांव में 25 मई को एक नवविवाहिता प्रियंका देवी को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मौत के घाट उतार देने के नीयत से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था, घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। इस क्रम में गुरुवार को घायल की मौत पटना में हो गई। बता दें कि छपरा जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के मइकी कोटवा गांव निवासी मुन्ना साह की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के अली नगर चैनपुर गांव निवासी पलटन साह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दहेज स्वरूप समान एवं कपड़ा देकर मई 2017 में धूमधाम से हुई थी। तभी से दहेज लोभियों द्वारा दहेज की मांग हो रही थी, जिसको लेकर घायल प्रियंका के पिता मुन्ना साह ने कई बार बुद्धिजीवी वर्गों के साथ बैठक कर पंचायती की। फिर भी दहेज दरिंदे नहीं माने। मृतका के पिता मुन्ना साह ने बताया की 2 मई को जी. बी. नगर थाना पहुंचकर ओडी प्रभारी सह थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी को अपनी पुत्री की जान दहेज दरिंदों से बचाने की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया था। लेकिन दहेज दरिंदो के ऊपर कोई समुचित कार्रवाई पुलिस ने नहीं की जिससे मेरी पुत्री को दहेज लोभियों ने केरोसिन डाल कर मौत के घाट उतार दिया गया। अंतत नव विवाहिता प्रियंका देवी जिंदगी की जंग एक सप्ताह लड़ने के बाद हार गई जिसकी मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। जीबी नगर थाना में पद स्थापित अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी ने बताया कि मुझे कोई आवेदन नहीं मिला है। जबकि मृतका के पिता का कहना है कि आवेदन देने के बाद मुझे कार्रवाई का आश्वासन तो मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024