Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्या के प्रयास मामले में मो. शहाबुद्दीन पर आरोप गठित

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पांच सेशन मामलों की सुनवाई गुरुवार को की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में सभी पांचों मामलों में सुनवाई हुई। वर्ष 2009 में चुनाव के दौरान निर्दल प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव को चुनाव में सहयोग करने पर बढ़या पंचायत के उप मुखिया विश्वनाथ यादव पर जानलेवा हत्या करने से जुड़े मामले में अदालत ने मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित अन्य नामजद अभियुक्तों पर आरोप गठित कर दिया। अदालत ने मो. शहाबुद्दीन के विरुद्ध भादवि की धारा 307, 326, 120 बी एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आरोप गठित कर दिए। आरोप गठन के समय बचाव पक्ष के अधिवक्ता अभय कुमार राजन भी अदालत में उपस्थित थे। उपरोक्त मामले के अलावा पूर्व एमएलसी सह भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह की हत्या मामले में भी आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई की गई। अभियोजन द्वारा बहस समाप्त कर दिए जाने के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से अभय कुमार राजन बचाव के पक्ष रखते हुए अपना बहस किया। शेष बहस के लिए अदालत ने तिथि निर्धारित कर दिया। तेजाब कांड के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन हत्याकांड मामले में शेष बचे हुए दो गवाहों पर भी अदालत ने सम्मन निर्गत करते हुए अगली तिथि पर गवाही के लिए निर्देश जारी कर दिया। राजीव रोशन हत्याकांड से ही जुड़े दूसरे अखलाख एवं चंदन के मामले में भी गवाही के संबंध में अदालत ने निर्देश जारी किए। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन बाद मामले में सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे। उधर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तेजाब कांड के शेष बचे अभियुक्तों से जुड़े सेशन मामले में सुनवाई की गई। अदालत ने इस मामले में अभियोजन को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश जारी कर दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026