परवेज अख्तर/सिवान : छपरा-सिवान मुख्य सड़क पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी संतोष राम की पत्नी सीता देवी की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सीता देवी के साथ अपने ससुराल दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव से बस से घर आ रही थी। इसी बीच जैसे ही बस के कंडक्टर ने रसूलपुर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप जलालपुर समीप लगाई, सीता देवी अनियंत्रित होकर चलती बस से गिर गई। घटना के बाद बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल सीता को एकमा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। पटना जाने के क्रम में टेकनिवास के समीप सीता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सीता को चारों पुत्री दीक्षा, दुर्गा,शिवानी एवं सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीत्कार से मातमी सन्नाटा छा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…