गुठनी

संदेहास्पद स्थिति में जलने से महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बुधवार को एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में जल कर मौत हो गई। मृतका लक्ष्मण जायसवाल की पत्नी तारा देवी बताई जाती है। घटना के बाद मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मण जायसवाल की पत्नी तारा देवी बुधवार की दोपहर अपने बलुआ स्थित आवास पर गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक उनके घर से धुआं निकलता देख पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो देखा कि तारा के घर के सभी सदस्य घर से बाहर थे और वो घर मे जल कर छटपटा रहीं थी, यह देख लोगों ने तारा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की इस प्रकार जल कर हुई मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। वहीं मृतका तारा देवी के घरवालों ने इस मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए अपनी किसी भी संलिप्तता से इन्कार किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर मृतका तारा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी बताया कि लड़की के मां-बाप को सूचित कर दिया गया है। वे घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि तारा गोपालगंज जिला के मनबोध परसौनी गांव निवासी नरसिंह जायसवाल की पुत्री है। उसकी शादी ढाई साल पूर्व बलुआ निवासी रामनाथ जायसवाल के पुत्र लक्ष्मण जायसवाल के साथ हुई थी, उसे एक डेढ़ साल का एक लड़का शिवांस है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ जायसवाल की भी दो शादी हुई थी जिसमें पहली पत्नी के जल कर मौत के बाद दूसरी शादी मंजू देवी से हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026