सिवान शहर में पति से अलग रह रही ब्यूटी पार्लर कर्मी की गला दबाकर हत्या

  • व्यापार मंडल के समीप से पुलिस ने बंद कमरे से किया शव बरामद
  • मामला महादेवा ओपी क्षेत्र का, जांच में जुटी पुलिस

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
महादेवा ओपी क्षेत्र के गौशाला रोड में अपने पति से अलग रह रही एक 23 वर्षीय ब्यूटी पार्लर कर्मी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने महिला के शव को सोमवार की सुबह महादेवा ओपी थाना क्षेत्र स्थित व्यापार मंडल के समीप से एक बंद कमरे से बरामद किया, जहां महिला का शव बोरा में बंधा हुआ था. मृतका बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी रामनाथ महतो की पुत्री सीमा कुमारी है. जिसकी शादी पांच वर्ष पूर्व सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी अजय चौहान से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी में विवाद होने लगा था और मामला कोर्ट में जा पहुचा. इधर पति से विवाद बढ़ने के बाद सीमा कुमारी अकेले सीवान शहर में रहती थी. मृतका की बहन ने बताया कि शनिवार की दोपहर सीमा से बातचीत हुई थी. जहां उसने सबकुछ सही बताया था. परंतु रविवार को जब भाई ने बात करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद आने लगा. दर्जनों बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फ़ोन नहीं लगा. इधर सोमवार की सुबह सीमा की बड़ी बहन ढूंढते शहर आयी तो देखा कि कमरा बंद पड़ा है. अंदर से बदबू भी आ रही थी. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया. मौके पर पहुंच पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर अंदर गयी तो देखा कि एक शव शव प्लास्टिक के बोरा में बांध कर रखा हुआ है. उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

गला दबाकर हत्या की आशंका

महादेवा ओपी के दरोगा योगेंद्र पासवान ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या गला दबाने से हुई है. मृतका का दोनों आँख खुला था. नाक से खून निकला था. जीभ भी बाहर था और गले पर चोट का निशान था. इसके अलावे शरीर पर कही चोट का निशान नहीं था.

साक्ष्य छुपाने के लिए बांध दिया बोरा में शव

शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधी ने शव को साक्ष्य छुपाने के लिए हत्या के बाद बोरा में बांध की रख दिया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026