परवेज अख्तर/सीवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां निवासी व खरसंड़ा के वर्तमान मुखिया सफी अहमद पर जानलेवा हमला होने की सूचना प्राप्त है.मुखिया सफी अहमद ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा कि मैं सोमवार को अपनी पुत्री को नबीगंज पहुंचा कर अपने घर सरेयां लौट रहा था. उसी क्रम में सुबह लगभग 10.30 बजे अपने घर के पास सड़क के मोड़ पर गाँव के ही दिना नाथ चौहान का पुत्र अरूण कुमार अपनी बाईक सड़क के बीच में खड़ा करके आईसक्रीम खा रहा था. मेरे हॉर्न बजाने पर वह नहीं हट रहा था. तो मैं आईसक्रीम वाले से ठेला किनारे करने के लिए उसके पास जाकर कहा. इतने में अरुण कुमार शराब के नशे में था मुझे पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. जिसके कारण मैं वहीं गीर गया. शोर गूल होने पर मेरे परिजन आकर मुझे उठाये.
मेरे परिजनों ने अरुण को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने को कहे. इतने में राजन कुमार, श्याम लखन व सोनु कुमार सभी हम से हमारे परिजनों से हाथा बाई करने लगे. उसी दौरान राजन मेरे पॉकेट से 30 हजार रुपये निकाल लिया. बीच बचाव करने आया मेरे बड़े लड़का को श्याम लखन बांस के फट्ठा से सीर पर हमला कर दिया. जिसमें वह घायल हो गया. दिना नाथ चौहान के सभी लड़के जिसमें राजु, संजय, राजा, राकेश व लखन कुमार सब एक जूट होकर अपने हाथों में लाठी, फेरसा से लैश होकर मेरे पुत्र पर हमला कर दिए . सभी शराब के नशे में थे. मुखिया सफी अहमद का पैर जख्मी हो गया है. उनका ईलाज चल रहा है.थानाध्यक्ष राम बालक यादव जांच पड़ताल में जूट गये हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…