Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाइक के धक्के से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवहीं गांव समीप बुधवार की रात बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। इधर ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक हिरासत में लेकर थाना लाया और बाइक को जब्त करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक थाना क्षेत्र के मनसाहता गांव निवासी रामायण यादव बताया जाता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार रामायण यादव (55) बुधवार की रात करीब 8.30 बजे साइकिल से करबला बाजार से लौट रहे थे तभी सिवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर कुवही गांव के पास एक बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग उन्हें इलाज के लिए बड़हरिया अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026