परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के संकुल घाट से शुक्रवार की गुप्त सूचना के आधार पर दो लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने दोनों कारों से 106 कार्टून शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि यूपी के तरफ से दो लग्जरी कारों में शराब लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर थानाक्षेत्र के संकुल घाट के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देख दोनों कारों में सवार चालक समेत सभी कारोबारी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब दोनों कारों की जांच की तो पाया कि दोनों कारों में यूपी निर्मित 106 कार्टून शराब छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने शराब को बरामद करते हुए दोनों कारों को जब्त कर थाना लाया। पुलिस दोनों कारों को जब्त करते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही धंधेबाजों की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…