परवेज़ अख्तर/सिवान : चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बुधवार की दोपहर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक मुबारकपुर निवासी आत्मादेव तिवारी का एकलाैता पुत्र संतोष तिवारी (36) बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर निवासी संतोष तिवारी अपने नए घर में बिजली के कार्य कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत धारा प्रवाहित हुई। इस कारण करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन जबतक कुछ समझ पाते संतोष तिवारी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के चीत्कार से काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इधर संतोष की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…