Tarwara Hindi News

शादी की नीयत से फरार प्रेमी युगल बरामद

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से फरार युवक-युवती को पुलिस ने मंगलबार की देर संध्या सिवान जंक्शन स्टेशन से बरामद कर लिया। बता दें कि एक गांव की एक लड़की शादी की नीयत से गांव के ही कुंदन कुमार साह के साथ 28 अप्रैल को घर से फरार हो गई थी। इसको लेकर युवती की मां ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर भलुआड़ा निवासी कुंदन साह समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपहृता को बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि फरार दोनों युवक-युवती सिवान स्टेशन से कहीं और जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सिवान जंक्शन से बरामद कर लिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि बरामद अपहृता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेज गया है जबकि कुंदन को हिरासत में रखी हुई है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024