परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया। मृतक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के पचरहठा गांव निवासी नीरज कुमार माझी है तथा घायल थाना क्षेत्र सुरवाला गांव निवासी दीपक मांझी है। परिजनों ने बताया कि नीरज अपने मौसा के घर सुरवाला आया हुआ था और अपने मौसा के घर के छत पर ढलाई का काम करा रहा था कि इसी बीच छत के ऊपर से गुजारे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट मे आ गया। यह देख बचाने के क्रम पास में खड़े दीपक भी जोरदार करंट लग गया। इस घटना में नीरज की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सदर अस्पताल में घायल दीपक का इलाज कर रहे चिकित्सक अहमद अली ने बताया कि एक की मौत रास्ते में हो गयी थी, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…