परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के अली नगर चैनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान अलीनगर चैनपुर निवासी जितेंद्र कुमार है। इलाज के दौरान घायल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व से ही दूसरे पक्ष से भूमि विवाद चला रहा है। उनके खेत की तरफ से रविवार को मेरी भतीजी खेलने जा रही थी, तभी उनलोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। रोते हुए वह घर आई और हम लोग पूछने गए तो उनलोगों ने चाकू व लाठी से वार कर दिया। इससे हमलोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…