तरवारा के शंकरा बहेरा स्थित खाड़ में शौच करने गए युवक की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के शंकरा बहेरा स्थित खाड़ में शौच करने गए 30 वर्षीय युवक हरिचरण कुमार महतो की डूबने से मौत हो गयी। बता दे कि शंकरा गांव निवासी हरिचरण कुमार महतो नाम युवक सोमवार की सुबह शौच करने के लिए बहेरा चवर के। तरफ गए थे जहां पर खाड़ी में डूब गए जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्रामीण जब उधर गए तो शव देख कर इनकी सूचना मृतक के घर वालो को दी और इसके बाद मौत की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ गयी। उक्त घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया।

मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर

मौत की खबर जैसे ही मृतक के घर वालो को लगी कि मृतक के स्वजनों के हृदय विदारक चीत्कार से ग्रामीणों का दिल दहल गया। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी महराजगंज रविन्द्र कुमार राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026