परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के सरारी गांव के पांचों पीर साहब के मज़ार पर सोमवार को चादरपोशी की. बताया है कि सदियों से यह मजार हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है. सोमवार को सरारी के एक हिंदू परिवार ने अजमेर शरीफ से मंगवायी गयीं चादर से पांचों पीर साहब के मजार पर चादरपोशी कर हिन्दू-मुस्लिम एकता का मिसाल पेश किया.
बताया जाता है कि सरारी के सुरेश श्रीवास्तव द्वारा चादरपोशी का काम गत 12 बर्षों से किया जाता है. इसमे सरारी व आस-पास के सभी हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. वहां मौजूद सभी लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन का प्रबंध सुरेश श्रीवास्तव द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इस मौके परपूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है. लोग ढोल-तासे के साथ इस कार्यकर्म में शामिल हुए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…