पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की मुख्य गवाह बादामी देवी की मौत, इसी केस में आज होनी है सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार में सिवान के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की मुख्य गवाह बादामी देवी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की देर रात निधन हो गया। बादामी देवी को सीबीआई ने राजदेव रंजन हत्याकांड में मुख्य गवाह के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत किया था। एक नवंबर को ही इस मामले की सुनवाई की तिथि तय थी। इसके ठीक पहले बादामी देवी की मौत से सीबीआई को जहां झटका लगा है, वहीं राजदेव रंजन के स्वजन के लिए भी यह अच्छा संदेश नहीं है।

कांड में धीमी जांच को लेकर राजदेव रंजन के स्वजन भी सीबीआई पर कई बार अंगुली उठा चुके हैं। बता दें कि बादामी देवी को सीबीआई ने डेढ़ वर्ष पूर्व ही सुनवाई के दौरान मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद जब बादामी देवी के स्वजन ने उनके जीवित होने का सबूत दिया, तब सीबीआई की एक टीम ने सिवान आकर इसकी पुष्टि की थी।

बादामी देवी की जमीन पर कब्जा जमाना चाहते थे बदमाश

पत्रकार राजदेव रंजन की बदमाशों ने 13 मई, 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के क्रम में सीबीआई ने यह पाया था कि राजदेव रंजन ने बादामी देवी की जमीन पर जबरन कब्जा करने से संबंधित खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद ही लड्डन मियां के इशारे पर राजदेव की हत्या कराई गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026