हुसैनगंज: स्वयं को अपहृत बता पिता से मांगी 60 लाख की फिरौती, सकुशल अपहृता को किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी एहसानुल हक की पुत्री मेहनाज कमर ने सोमवार को एक साजिश के तहत स्वयं को अपहृत बता अपने पिता से 60 लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती को नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला स्थित एक लाज के कमरे से बरामद कर लिया। मामले में एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि 30 अक्टूबर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी एहसानुल हक ने लिखित आवेदन देकर नगर थाना में प्राथमिकी कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री मेहनाज कमर उर्फ साहिन का अपहरण शहर के डीएवी मोड़ से कर लिया गया है। वह डीएवी पीजी कालेज में स्नाकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है और वह घर से पढ़ाई करने आयी थी।

घटना के कुछ देर बाद एहसानुल हक के मोबाइल पर अपहृत उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर से 60 लाख रुपया की फिरौती की मांग करने का संदेश भेजा गया और इसकी सूचना पुलिस को देने पर लड़की की हत्या करने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मेरे नेतृत्व में उक्त टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थानों पर छापेमारी कर मंगलवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला से प्रविंद कुमार शुक्ला के आवास सह लाज से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। बताया कि अपहृता के द्वारा ही अपने पिता के मोबाइल पर फिरौती से संबंधित संदेश भेजा गया था। अपहृता ने रुपये क्यों मांगे थे इसकी पूछताछ की जा रही है। टीम में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह एवं टेकनिकल सेल के सिपाही अभिराज कुमार शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026