परवेज़ अख्तर/सीवान:- बसंतपुर-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित सिसई मीठा मोड़ के समीप तेज गति बोलेरो के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक सिसई गांव का 70 वर्षीय पुण्यदेव यादव है। वृद्ध को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित बोलेरो ने तीन अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों में ईंगलाल यादव, हीरा पंडित व खेदारू यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सीवान की तरफ से बसंतपुर की ओर जा रही बोलेरो बाइक सवार के सामने आ जाने से बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गई। इसके बाद उसने वृद्ध को धक्का मार दिया। इसके साथ तीन अन्य को टक्कर मारते हुए मोड़ पर स्थित विकास कुमार की चाय दुकान में घुस गई। दुकान को क्षतिग्रस्त करने के बाद बोलेरो पलट गई। मौके का फायदा उठाकर चालकर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिसई मोड़ पर आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। नाराज लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व बोलेरो गाड़ी के चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाते ही गोरेयाकोठी सीओ राजेश कुमार व थानाध्यक्ष उदय कुमार पहुंच गए। दोनों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी व चालक के संबंध में तहकीकात की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…