Siwan News

कुएं से युवती की सिर कटी शव बरामद, सनसनी

परवेज़ अख्तर,सीवान:- जिले के सिसवन थाने के नोनियापट्टी गांव के दक्षिण बगीचा स्थित एक कुएं में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक युवती की सिर कटी शव को देखा। देखते ही देखते पूरे गांव में इस बात की सूचना आग की तरह फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब बताई जाती है। मामले में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जब कुछ महिलाएं एवं बच्चियां लकड़ी चुनने के लिए गईं, तभी एक महिला ने कुएं में अचानक देखा तो शव दिखाई पड़ा, तब उन्होंने गांववालों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीण काफी संख्या में शव देखने के लिए एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को कुएं से निकाला। शव निकाले जाने के बाद जितने लोग उतनी तरह की चर्चाएं आम थीं। लोगों ने इस बात की आशंका जताई की प्रथम दृष्टया युवती की हत्या अपराधियों द्वारा कहीं और करने के बाद कुएं में शव को फेंक दिया है। शव सड़ चुका था। शव के पैकेट से एक पाकेट सिगरेट, एक गुटखा और 30 रुपये नकद मिला है। थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव सड़ चूका है इससे यह लग रहा है कि मृतका की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

शव देखने उमड़ी भीड़
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026