Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विरोध करने पर मारपीट से घायल वृद्धा की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करहीं खुर्द गांव में शनिवार की देर शाम चारदीवारी को तोड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। मृतका करहीं खुर्द निवासी रामनाथ राय की पत्नी दुखनी देवी (60) बताई जाती है। वृद्धा की मौत के बाद रविवार की सुबह परिजन शव को लेकर बसंतपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में मृतका के पुत्र दारोगा राय ने थाने में आवेदन देकर खेढ़वा के रामेश्वर सिंह, पंकज सिंह एवं करहीं खुर्द के रामभगत प्रसाद, अजीत प्रसाद समेत पांच लोगों आरोपित किया है। उसने आवेदन में कहा है कि उसकी मां दुखनी देवी को 40 वर्ष पहले बख्शीसनामा जमीन करहीं खुर्द में मिला था। इसी जमीन पर मेरा मकान बना है। मकान के पश्चिम एवं दक्षिण कुछ जमीन खाली है जिस पर चारदीवारी का काम चल रहा है। शनिवार की शाम खेढ़वा के रामेश्वर सिंह, पंकज सिंह एवं करहीं खुर्द के रामभगत प्रसाद, अजीत प्रसाद समेत पांच लोग आए तथा गाली-गलौज करते हुए चारदीवारी को तोड़ने लगे। इसी पर मेरी मां ने चारदीवारी तोड़ने से मना की। इस पर वे लोग मेरी मां की गला दबाकर चारदीवारी के नींव पर पटक दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026