परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत के कटवार गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 एवं 45 पर रविवार को शिविर लगाकर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में चयनित लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार बैठा द्वारा किया गया। इस दौरान 162 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रमाण पत्र के जरिए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड द्वारा कार्ड द्वारा पांच लाख का निश्शुल्क इलाज होगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य ग्यासमुनी देवी, आशा कार्यकर्ता बबीता देवी,आशा देवी, रमेश भगत, धीरेंद्र भगत, मुकुर्धन चौहान, सुभाष प्रसाद,प्रभावती देवी, कैलाशपति देवी, रामकैलाश भगत,रघुवर भगत सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…