Siwan News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग पर सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव के चंवर से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान बुधवार की रात हो गई। मृतक जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा नारायण गांव निवासी अमरुद्दीन राय (50) है। ज्ञात हो कि अमरुद्दीन 17 अक्टूबर को अपने छोटा भाई शौकत राय के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी उनकी बाइक बड़कागांव चंवर के पास सड़क के किनारे खड़े डंपर में जा टकराई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसका छोटा भाई शौकत भी आंशिक रूप से घायल हो गया था। स्थानीय जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह के पुत्र मुखिया संजय सिंह ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सक द्वारा अमरुद्दीन की स्थिति गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसने बुधवार की रात्रि मौत हो गई।

शव आते ही मचा कोहराम

अमीरुद्दीन राय का शव गुरुवार को पटना से उसके पैतृक गांव पिपरा नारायण जैसे ही पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। उसकी विधवा समसा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुत्री रसीदा खातून, जमीला खातून एवं शकीला खातून एवं पुत्रों क्रमश: मो. आजाद, सुजाद एवं मो. कैश का रो-रोकर बुरा हाल है। अमीरुद्दीन राय अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026