Siwan News

ट्रॉफी पर बाबा के पतेजी की टीम का कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के दसपाई गांव में बुधवार की रात अर्जुन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सहसरांव बनाम बाबा के पतेजी क्रिकेट टीम द्वारा खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद की हिना शहाब द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजू लाल यादव द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में आठ टीम में भाग लिया था। फाइनल मैच बाबा के पतेजी बनाम सहसरांव टीम के बीच खेला गया। पतेजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी सहसरांव की टीम मात्र चार ओवर में 25 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इस पर बाबा के पतेजी की टीम 17 रन से मैच जीत का ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम के जुनेद खां को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम,लीलावती गिरि, चंद्रभान यादव, नथुनी यादव, जयप्रकाश साह, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, मो. अकरम, मैच के संचालक अर्जुन कुमार,सहयोगी सदस्य पंकज कुमार, अनिल कुमार, मिस्टर दुर्गेश, राहुल कुमार,बसंत कुमार, पवन कुमार, गोविंदा कुमार, अखिलेश राम आदि ने मैच को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026