नौतन

ताड़ के पेड़ से गिरने से एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक विनोद खरवार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार विनोद खरवार ताड़ी बिक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की संध्या वह ताड़ी उतारने गांव के पूरब गया था। उतरने के क्रम पेड़ से गिर गया। गुरुवार की अल सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ गए तो उसे उक्त पेड़ के पास गिरा देख भौचक रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही विनोद खरवार की पत्नी तारा देवी, पुत्र एवं पुत्री वहां पहुंचे और शव से लिपट कर रोने लगे। ग्रामीणों की मदद से उसके शव को घर लाया गया। उसकी पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी और होश हाने पर कह रही थी कि अब हमलागों की परवरिश कौन करेगा। विनोद खरवार अपने घर कमाऊ सदस्य था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्री है। पुत्रों राहुल कुमार और अभिनंदन कुमार हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नौतन मुखिया कृष्णा प्रसाद ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये की आर्थिक मदद की। पूर्व मुखिया मुन्ना अंसारी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य भुवर शर्मा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026