परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के राजकीय सर्वोदय मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार की सुबह साधु का शव मिलने मामले में चौकीदार उमाशंकर मांझी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामगढ़ा निवासी सह चौकीदार उमाशंकर मांझी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात भीखाबांध में गश्त करते हुए जब तक्कीपुर मोड़ के पास आए तो कुछ लोग बातचीत कर रहे थे कि रामगढ़ा विद्यालय परिसर में साधु का शव पड़ा है। जब हम वहां गया तो वहां साधु का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर कई जगह कटे का निशान थे। मैंने मोबाइल से दारौंदा थाने की सूचना दी, जिस पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…