Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एक क्विंटल मछलियों की मौत, समिति को 1 लाख का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान : बाढ़ को देखते हुए टोका नारायाणपुर स्लुइस गेट पर पदस्थापित होमगार्ड जवान की लापरवाही से दरौली मतस्यजीवी सहयोग समिति को लगभग 1 क्विंटल की मछलियों की मौत हो गई, यह आरोप समिति के अध्यक्ष नंदजी बीन ने लगाया है। इस कारण समिति को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष नंदजी बीन एवं सचिव उमेश सहनी ने बताया कि टोका-नारायणपुर, सरदह, ताल से होते हुए नारयणपुर स्लुईस गेट से सरयू नदी के बाढ़ का पानी आता जाता है। मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य सरदह पर मछली पकड़ते हैं। शनिवार को सरयू नदी के जल स्तर में थोड़ी सी बढ़ोतरी होने पर स्लुईस गेट पर पदस्थापित होमगार्ड के जवानों यह देखते हुए कि नदी का पानी ताल की ओर खेत में प्रवेश करने लगा तो तुरंत स्लुईस गेट बंद कर दिया गया। पानी का आवागमन नहीं होने से सरदह में जमा मछली तड़फड़ाने लगी। देखते ही देखते रविवार की सुबह तक लगभग 1 क्विंटल मछली की मौत हो चुकी थी, जिससे समिति को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024