Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

241 पीस शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

परवेज अख्तर/सिवान : असांव तथा मैरवा थाने की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी कर 241 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने पतेजी बहादुर गांव में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर गांव के ही युवक विनोद कुमार सिंह को 180 एमएल के 122 पीस शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मैरवा पुलिस ने रविवार को बड़गांव के निकट एक बाइक सवार को 119 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया का संदीप पांडेय है। वह उत्तर प्रदेश के रतसिया कोठी- मैरवा मार्ग से शराब ले कर लौट रहा था। पुलिस मैदनिया धरनीछापर और कैथवली मोड़ पर लगातार वाहन जांच कर शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने कोशिश की तो शराब के धंधे में लगे लोगों ने अपना रूट ही बदल डाला। यह देख पुलिस ने भी अपनी रणनीति बदलकर उत्तर प्रदेश से जुड़ी ग्रामीण सड़कों पर नजर रखनी शुरू कर दी। संदीप पांडेय को भी पुलिस की इसी रणनीति का शिकार होकर पकड़ा गया। उसके पास से 119 बोतल बीयर पुलिस को मिला। शराब के साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024