जिला

इलाज के क्रम में किशोर की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले हुसैनगंज थाने के हबीबनगर निवासी भरत राम के 14 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के असामयिक मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले माह 22 अक्टूबर को हबीबनगर व मचकना के बीच ईंट चिमनी के पास बाइक सीखने के क्रम में बिजली के पोल से टकरा कर घायल हो गया था. उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था. वहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था. वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बंटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक उमवि हबीबनगर में पढ़ता था. मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. उसके पिता भरत राम दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026