Siwan News

गोरेयाकोठी के दुकानदारों की पप्पू यादव ने सुनी फरियाद

24 नवंबर को पटना में सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे महाभारत

दुकानदारों की लड़ाई सड़क से लेकर राजधानी तक लड़ने की बात कही

परवेज अख्तर/सिवान:- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को गोरेयाकोठी पहुंचे तथा सरकारी जमीन से हटाये गये दुकानों के दुकानदारों मिले तथा उनकी फरियाद को सुना. अतिक्रमण मुक्त जमीन पर दुकानदारों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि चाहे अपराध हो, चाहे डकैती या बलात्कार .इस सरकार में एक तरह से इसका दौर चल रहा है. बेटियां महफूज नहीं है.सरकार अपराधियों और माफियाओं के बूते पर चल रही है. उन्होंने कहा कि जहां पर सब की आवाज बंद हो जाती है, वहां से मेरी आवाज शुरू होती है. इन गरीबों को हटाया गया. इनकी रोजी रोटी छीन ली गई. इसके लिए मैं बिहार के सीएम, होम सेक्रेट्री, डीजीपी सब से मिलकर इनसे बात करेंगे. हमारी लड़ाई आर पार की होगी.उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कभी नहीं कहा था .उसने तो प्रशासन से सिर्फ यह पूछा था कि यह लोग वहां कितने दिनों से रहते हैं और ताजा स्थिति क्या है. लेकिन वे किसी व्यक्ति विशेष का नाम ना ले कर कह रहे थे कि स्थानीय माफियाओं के कहने पर घूस खाकर यहां के अंचलाधिकारी ने यहां से इन दुकानदारों को जबरन हटावाया है .उन्होंने यहां तक कहा कि जिन लोगों ने इन गरीबों को हटाने का काम किया है. उन्हें ईश्वर माफ नहीं करेगा. हम जब तक जिंदा रहेंगे. तब तक इनके खिलाफ लड़ेंगे. क्योंकि जब आदमी सर पर कफन बांध ले. तभी लड़ाई लड़ सकता है. मुझे रोकने के लिए मेरे ऊपर गोली चलानी पड़ेगी .उन्होंने दुकानदारों से अपील किया कि बिना शहादत की आजादी नहीं मिली है तो रोटी कैसे मिलेगी. इसलिए सभी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़े. उन्होंने आगाज किया 24 नवंबर को पटना से हम नीतीश सरकार के खिलाफ महाभारत की जंग का ऐलान करेंगे और गोरियाकोठी की लड़ाई हम सड़क से लेकर राजधानी तक लड़ेंगे .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026