परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर प्रखंड के करही खुर्द निवासी अनिरुद्ध प्रसाद (60) की मौत शनिवार को मध्य प्रदेश के कटनी में हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अनिरुद्ध की मौत की सूचना बसंतपुर थाना में आई थी। बताया जाता है कि अपने पुत्र श्याम कुमार के साथ अनिरुद्ध प्रसाद किसी को परीक्षा दिलाने के लिए जबलपुर गए थे। वापसी में जब कटनी में ट्रेन रुकी तो कुछ सामान लाने को कहकर ट्रेन से उत्तर गए। तब तक ट्रेन खुल गई। इसके बाद पुत्र श्याम कुमार घर पहुंच गया। इधर पुत्र के घर पहुंचते ही शनिवार की रात अनिरुद्ध की मौत की सूचना बसंतपुर थाने में आई। थाना द्वारा उनकी मौत की सूचना मिलने पर पुत्र श्याम कुमार, दामाद तथा चचेरे भाई बासुदेव प्रसाद मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। पड़ोस के लोगों ने बताया की इनकी तबीयत खराब थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिरुद्ध को तीन पुत्रियां है जिसमें एक की शादी हो गई है और एक की जून में शादी होने वाली है। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…