परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले में लगातार लड़कियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद रविवार को फिर से दो लड़कियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी बयां करते हुए महिला थाना में न्याय की गुहार लगाई। दोनों पीड़िताओं का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। दोनों पीड़िता जिले के अलग अलग प्रखंडों से थीं। दोनों पीड़िताओं से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। इसमें एक गर्भवती हो चुकी है। मामले में बताया जाता है कि रविवार को अचानक महिला थाना की एसआई रीना देवी अपनी गाड़ी में दो नाबालिगों को अपनी गाड़ी लेकर सदर अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि दोनों पीड़िताओं के साथ शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया गया है। मामले में एक पीड़िता भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जाती है। उसने बताया कि हाजीपुर का एक युवक प्रमोद यादव यहां किराए के मकान में रहता था और उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता था। जब लड़की गर्भवती हो गई तो वह कमरा छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना पहुंच अपनी कहानी बयां की। वहीं दूसरी पीड़िता हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां गांव के ही एक लड़के ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब बात शादी की आई तो शादी करने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने इमरान अंसारी नाम के युवक को आरोपित किया है। मामले में दोनों पीड़िता के बयान पर दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…