Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पैक्स व व्यापार मंडल की बैठक में मांगों को ले धरना देने का लिया गया निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय पैक्स विकास कोषांग में रविवार को पैक्स एवं व्यापार मंडल संघ की की बैठक कर्णपुरा पैक्स अध्यक्ष अली राजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ अध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ राजू भी उपस्थित थे। बैठक में मांगों को ले 4 दिसंबर को समाहरणालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अपनी मांगों को पूरा होने तक धान अधिप्राप्ति नहीं करने का निर्णय लिया गया। उनकी मांगों में समिति सदस्यों को जनप्रतिनिधि का दर्जा देने, पैक्स-व्यापार मंडल द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति के 48 घंटे के अंदर आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है,राज्य खाद्य निगम द्वारा भी सीएमआर प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर समितियों के खाते में भुगतान किया जाए, वर्ष 2016-17 में सरकार के निर्देशानुसार किसानों को बोरा मद में दिए गए 15 रुपये प्रति बोरा की राशि भुगतान किया जाए, समितियों द्वारा किए गए अधिप्राप्ति कार्यों में प्राप्त आकस्मिक व्यय को तत्काल निकासी की अनुमति दिया जाए, समितियों में प्रबंधक का पद स्थायी करने तथा उन्हें निश्चित मानदेय दिया जाए, समितियों में खाद-बीज की अनुज्ञप्ति में डिग्री की बाध्यता समाप्त करने, 2016 तक अंकेक्षण होने तथा वर्ष 2017 में प्रोग्रेस रिपोर्ट में शामिल होने वाले अधिप्राप्ति कार्य में शामिल करने आदि मांगें शामिल हैं। बैठक में पैक्स अध्यक्ष ईश्वर दयाल गिरि, बाबू खान, अमित कुमार, गुरु शंकर प्रसाद, रेयासत नवाज खां, शहजाद खां, हीरालाल चौधरी, हरेंद्र चौधरी, कन्हैया यादव, उपेंद्र कुमार यादव, शंभू प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, बब्बन सिंह, नरेंद्र शाही, राजेंद्र सिंह,मजिस्टर यादव, जयराम चौधरी, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, आफताब आलम, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026