परवेज अख्तर/सिवान : दारौंदा निवासी सह चालक को रविवार को छपरा जिला के एकमा थाना क्षेत्र के मनी-छपरा गांव के समीप अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा गांव निवासी अनवर अंसारी (50) पूर्वी हड़सर गांव निवासी संतोष मिश्र की बोलेरो भाड़ा पर चलाते थे। शनिवार की देर संध्या अपराधियों ने दारौंदा बाजार से मटुक-छपरा जाने के लिए उससे बोलेरो (जेएक्स 0 के 4379) भाड़े पर की, लेकिन अपराधियों एकमा थाना क्षेत्र के मनी-छपरा गांव के समीप ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शव पंहुचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में सन्नाटा छा गया। मृतक की पत्नी पत्नी तब्बुन निशा, पुत्र अजहर अहमद, मुन्ना अहमद तथा पुत्री रोशनी खातून सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अनवर अंसारी बोलेरो चला कर अपने परिवार का खर्च चलाते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…