सीवान शहरी क्षेत्र में 90 सिलाई सेंटर खोलने का निर्णय, मोहिउद्दीनपुर में उद्घाटन से शुरू हुआ अभियान

90 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ एक सिलाई मशीन भी दिया जाएगा

परवेज़ अख्तर/सिवान: सीवान शहरी क्षेत्र में 90 सिलाई सेंटर खोलने का निर्णय जीवन जन सेवा सदन न्यास समिति के द्वारा लिया गया है. मोहिउद्दीनपुर में सिलाई सेंटर के उद्घाटन से इस अभियान का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी जीवन यादव ने कहा कि उनकी मंशा सीवान जिले के बेरोजगार युवतियों को रोजगार प्रदान करना है और उनको स्वावलंबी बनाना है. इस क्रम में एक केंद्र का उद्घाटन मोहिउद्दीनपुर में किया गया. जीवन यादव का कहना है कि इस अभियान के संचालन के लिए अभी तक दो ट्रेनरों का चयन किया गया है.

जिनका नाम आरती देवी और श्वेता देवी है. जबकि 180 ट्रेनरों की बहाल करने की योजना है. इसको लेकर एक बैठक मंगलवार को लखरांव स्थित जीवन जन सेवा सदन न्यास समिति कार्यालय परिसर में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी जीवन यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से अजय चौधरी, वार्ड पार्षद संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, शंभू मांझी, अनिल चौरसिया, राजन शाह, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, वार्ड पार्षद लड्डू खां, मुन्ना बांसफोर, संतोष बांसफोर, स्वाति देवी, आरती देवी, राजन श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026