परवेज़ अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी अंतर्गत ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ कि नगरी मेहंदार में पूजा करने आई एक युवती का उचक्के द्वारा मोबाइल व पर्स छिन फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजापुर परसौली गांव निवासी निशा कुमारी मगंलवार को अपने घर से परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव के अन्य तीन सहेलियों के साथ मेहंदार पूजा करने आई थी.
पीड़िता ने बताया कि पूजा करने के लिए वे तीनों सहेलियां कमलदाह सरोवर से जल भर कर मंदिर में पूजा करने जा रही थी. उसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर पीछे से चोरों ने उनका मोबाइल तथा पर्स छिन फरार फरार हो गए. पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है. खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…