पटना: बिहार में कोरोना के मामलों के तेजी से गिरावट को देखते हुए स्कूलों को खोलने का फैसला कर लिया गया है। स्कूलों के साथ ही सिनेमा हॉल भी खुलेंगे। बाजारों को भी सात बजे तक खोलने का फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अनलॉक को लेकर कई फैसले लिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्कूलों को खोलने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त से 9वीं और 10वीं के स्कूल खोले जाएंगे। पहली से आठवीं तक के स्कूल 15 अगस्त से खोले जाएंगे। फिलहाल स्कूलों में केवल 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति होगी।
इसके साथ ही सिनेमा हॉलों को भी खोलने का फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत कैपिसिटी ही रखनी होगी। बाजारों को शाम सात बजे तक खोला जा सकेगा। मॉल को भी खोलने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल सप्ताह में केवल तीन दिन ही मॉल खुलेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ देर में बैठक के सभी फैसलों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार पटना की सड़कों पर निकले और कोरोना प्रोटोकाल का हाल जाना।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…