गोपालगंज: कोरोना से जान गंवाने वालों के स्वजनों को जल्द मिलेगी सहायता राशि

गोपालगंज: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोविड से मृत लोगों के स्वजन को जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में कुल 94 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इनमें से 65 लाभुक को चिह्नित करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में शिविर लगाकर लाभुकों को चार-चार लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में जिले में करीब दस हजार लोग संक्रमित हुए थे। इस बीच कोरोना के कारण दो सौ से अधिक लोगों की जान चली गई। शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर कोरोना से मात्र 31 लोगों की मौत का दावा किया गया। बाद में जब कोविड से मृत लोगों की अंचल स्तर पर जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही नहीं है। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने माना कि जिले में कोरोना से कुल 94 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भी कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत के आंकड़ों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बहरहाल प्रशासनिक स्तर पर प्रथम चरण में चिह्नित किए गए कुल 94 लोगों के आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत अबतक 65 लाभुकों को सत्यापित करने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। शेष लोगों की जांच पूर्ण होने के साथ ही लाभुकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सूची में कई मृत लोगों का पता नदारद

जानकारी के अनुसार कोविड से मृत लोगों की प्रशासनिक स्तर पर सूची तैयार की जा रही है, लेकिन असली पेंच स्वास्थ्य विभाग की गलती में फंसा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में कई कोरोना से मृत लोगों के नाम ऐसे भी हैं, जिनका पता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग को कोरोना से मृत लोगों में बगैर पता के नाम अंकित लोगों को ढूंढना चुनौती से कम नहीं होगा। बहरहाल जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में चिह्नित लाभुक को चेक उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है।

किस प्रखंड में कितने लाभुकों का हुआ अबतक सत्यापन

प्रखंड का लाभ लाभुक

  • बैकुंठपुर 04
  • बरौली 04
  • भोरे 06
  • गोपालगंज 12
  • हथुआ 07
  • कटेया 01
  • कुचायकोट 09
  • पंचदेववरी 01
  • फुलवरिया 04
  • उचकागांव 08
  • सिधवलिया 04
  • थावे 02
  • विजयीपुर 02
  • मांझा 01
  • कुल 65
Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024