सिवान में भारी बहुमत से हुआ जिला अभियंता को हटाने का फैसला

हटाने के लिए 22 जबकि 12 सदस्यों ने पक्ष में दिया वोट

परवेज अख्तर/सीवान: गुरुवार शाम आयोजित जिला परिषद आम सभा की बैठक में जिला अभियंता धनंजय मणि तिवारी को पद से हटाने के लिए हुई वोटिंग के दौरान 22 सदस्यों ने हटाने के पक्ष में वोट दिया तो 12 सदस्यों ने हटाने के खिलाफ. बीस वर्षों से एक ही जिले में जमे जिला अभियंता ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार पा लिया था, जबकि इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस छापे पड़े और दो मामले भी दर्ज हैं. 41 जिला परिषद सदस्यों के सदन में बैठक में 36 सदस्य उपस्थित रहे. बाद में एक सदस्य वॉक आउट कर गए. शेष बचे 35 सदस्यों में 34 ने मतदान में हिस्सा लिया. जिप अध्यक्ष ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

आम सभा की बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायती राज के पदेन पदाधिकारी डीडीसी दीपक सिंह कर रहे थे. जिप अध्यक्ष संगीता देवी ने जिला अभियंता को हटाने के लिए वोटिंग एवं चर्चा का प्रस्ताव आम सभा में रखा. बहुमत सदस्यों ने इसका समर्थन किया एवं एक सुर में कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बहुमत के फैसले के अनुसार डीडीसी को वोटिंग करानी पड़ी.

जिप अध्यक्ष संगीता देवी ने विभिन्न योजनाओं की फाइलों के पन्ने दिखाकर घोटालों और अनियमितता की बातें रख रही थीं. उनकी मांग एक ही थी इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन और ठेका पद्धति की जांच उच्चस्तर से कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई के साथ सरकारी धन के नुकसान की भरपाई उसके खाते से कराई जाए. वह बार-बार दोहरा भी रही थी कि हमें किसी को हटाने और बिठाने से मतलब नहीं है हमें सरकारी धन के दुरूपयोग और नुकसान की भरपाई चाहिए. उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि अगर परिषद की आम सभा किसी पदाधिकारी पर आरोप लगा रही है तो उसकी नियम के अनुसार जांच हो और सदस्यों के आरोपों को भी जांच के दायरे में लाकर उनसे फीडबैक लेकर गहन जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. आम सभा में उपस्थित सदस्यों की मांग का सम्मान होना चाहिए.

क्या कहते है पदाधिकारी

वोटिंग के बाद डीडीसी ने बताया कि जिला अभियंता को हटाने के लिए 22 जबकि पक्ष में 12 सदस्यों ने मतदान किया है. आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
दीपक सिंह, उप विकास आयुक्त, सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026