सीवान : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन सजग है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अप्रैल महीने के लिए गाइडलाइन जारी किया है। इस गाइडलाइन में मुख्य रूप से टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर काम करने पर जोर दिया गया है। साथ ही टीकाकरण अभियान पर फोकस अधिक रखने के लिए कहा गया है। आरपीसीआर टेस्ट के आंकड़े को बढ़ाये जाने की सलाह दी गई है। गाइडलाइन में कहा गया है कि जब नए कोरोना केस का पता चले तो उसका समय पर इलाज हो और उसपर नजर रखी जाए। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के जरिए सभी संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारनटाइन
किया जाए।
मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूरी:
गाइडलाइन में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए उचित जुर्माने की भी बात कही गई है। यह भी साफ किया गया है कि इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट (दूसरे राज्य में जाने) को लेकर पाबंदियां नहीं लगाई जाए। कहा गया है टीकाकरण में तेजी लाएं। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए यह जरूरी है।
टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट प्रोटोकॉल:
जहां आरटी-पीसीआर परीक्षणों का अनुपात कम है, तेजी से इसे बढ़ाना चाहिए, 70 प्रतिशत या उससे अधिक के निर्धारित स्तर तक पहुंचने के लिए। गहन परीक्षण के परिणामस्वरूप पाए गए नए सकारात्मक मामलों, समय पर उपचार प्रदान किए गए प्रारंभिक काल में पृथक होना चाहिए। सकारात्मक मामलों और उनके संपर्कों की ट्रैकिंग के आधार पर, कंटेनमेंट जोन को जिलाधिकारी द्वारा सूक्ष्म स्तर पर सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाएगा।
कंटेनमेंट जोन में नियमों को कड़ाई से पालन करना होगा:
सीमांकित कंटेनमेंट क्षेत्रों के अंदर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए रोकथाम उपायों की जांच की जाएगी, जिसमें कठोर परिधि नियंत्रण, गहन गृह-गृह निगरानी, संपर्क अनुरेखण मामलों के लिए निगरानी आदि शामिल हैं। स्थानीय जिला, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि निर्धारित कंटेनमेंट जोन में रोकथाम के उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए ।
सभी को इन नियमों का करना होगा पालन :
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…