Barharia Siwan News

बड़हरिया प्रखंड प्रमुख के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड प्रमुख सुबुकतारा खातून के खिलाफ बीडीसी सदस्य रीता देवी ने अपने 24 समर्थकों के हस्ताक्षरयुक्त अविश्वास पत्र और उसके साथ बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र के साथ बुधवार को बीडीओ अशोक कुमार के कार्यालय में नहीं रहने पर उनके आदेश पर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत समीना खातून को सौंपा। बीडीसी रीता देवी के नेतृत्व में अविश्वास पत्र प्रमुख के खिलाफ सौंपने के समय 24 बीडीसी सदस्य मौजूद थे। विदित हो कि बड़हरिया प्रखंड में कुल 41 बीडीसी सदस्य हैं, जिसमें 24 सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख सुबुक तारा खातून के खिलाफ शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। पूर्व प्रमुख प्रत्याशी बीडीसी सदस्या रीता देवी ने प्रमुख सुबुक तारा ख़ातून पर विकास कार्यों में धांधली, बीडीसी सदस्यों का मान-सम्मान से खिलवाड़ करने,विकास की गति को अवरूद्ध करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रमुख का नैतिक पतन हो चुका है, जिससे सभी बीडीसी का विश्वास प्रमुख खो चुकी हैं। रीता देवी ने कहा कि अविश्वास पत्र पर चर्चा में हमारे साथ आए सम्मानित बीडीसी सदस्य सदन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रमुख बीडीसी सदस्यों का विश्वास खो चुकी हैं इसलिए प्रमुख पद से उन्हें पदच्युत होना ही पड़ेगा। इस संबंध में प्रमुख सुबुक तारा ख़ातून ने कहा कि बीडीसी सदस्य हमारे साथ हैं और सदन अविश्वास प्रस्ताव टॉय-टॉय फिस्स होकर औंधेमुंह गिर जाएगा। बहरहाल अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद प्रखंड की राजनीतिक तापमान गर्मी के मौसम में और बढ़ गई है। दोनों पक्ष द्वारा पूर्ण बहुमत के लिए बीडीसी सदस्य को अपने-अपने पक्ष में होने का दावा किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024