परवेज़ अख्तर/सिवान :- जीआरपी ने बुधवार को जंक्शन के दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म के बीच से एक महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके साथ दो मासूम बच्चे भी थे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं उसके पास से पुलिस ने दो आधार कार्ड और बैंक संबंधी कुछ कागजात बरामद किए हैं। एक आधार कार्ड पर मंजू देवी पति पप्पू ठाकुर अंकित है। जबकि कार्ड पर उसका पता दारौंदा थाना के धनौती गांव लिखा हुआ है। वहीं दूसरे कार्ड पर उसके पिति पप्पू ठाकुर पिता झगरू ठाकुर लिखा हुआ है। पुलिस ने आधार कार्ड में अंकित पते पर उक्त महिला के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दी थी। वहीं सदर अस्पताल में ही उसके दोनों बच्चों को अस्पताल प्रशासन की देखरेख में रखा गया था। मामले में चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने कोई प्वाइजन खा लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…