परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड के रुकुन्दीपुर गांव निवासी व दिल्ली कैडर के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। रुकुंदीपुर निवासी आईपीएस अधिकारी स्व शिवाजी सिंह के शक्ति सिन्हा पुत्र थे। वर्तमान में नेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फिडरेशन में महानिदेशक के पद पर थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में पीएमओ में प्रधानमंत्री के साथ कार्य किया था।
उनके अनुभव व कार्यशैली को लेकर पीएमओ में भी इनकी खासी पकड़ थी। शक्ति सिन्हा काफी मिलनसार थे। निधन पर रुकुन्दीपुर गांव में शोकसभा आयोजित की गयी। जिसमे ग्रामीण अनंत सिंह, बसंत सिंह, विकास सिंह, योगेंद्र सिंह, बजरंग सिंह, अनूप सिंह, संजय सिंह, रवि सिंह, गोविंद सिंह, पंकज सिंह, विश्वजीत सिंह, डॉ सुकुल, नन्हे सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत सिंह, विक्की सिंह, प्रिंस सिंह शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…