सिसवन: गोली मारकर व्यवसायी से रुपए और बाइक की लूट

  • पैशन प्रो व वसूली किए गए रुपए को लूट लिया
  • वसूली कर वे दोनों चैनपुर के रास्ते लौट रहे थे
  • 04 बजकर 30 बजे शाम की ही लूटपाट की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर-टारी पथ पर सरहरा व महानगर गांव के बीच बेखौफ अपराधियों ने गोली मार एक व्यवसाई से उसकी बाइक व रुपए लूट लिए है। घटना मंगलवार लगभग साढ़े चार बजे शाम की है। घटना के बाद घायल का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल व्यवसाई आलिम भट्ट ने बताया कि वह और उसका साथी शिवजी सारण जिला के रसूलपुर के व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद के यहां काम करते हैं। उनके द्वारा सिसवन, टारी, चैनपुर सहित अन्य जगहों के दुकानदारों को सामान दिया जाता हैं। उन्हीं उधार रुपए की वसूली के लिए वे लोग आये थे। सिसवन से वसूली कर टारी गए। फिर वहां से वसूली कर वे दोनों चैनपुर के रास्ते लौट रहे थे। तभी, सरहरा व महानगर के बीच अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक करते हुए उन्हें रुकने को बोला।

खतरा भांप वे गाड़ी को तेजी से बढ़ाने लगे। तभी एक अपराधी ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। इस हमले में वह और उसका साथी शिवजी प्रसाद दोनों पानी में जा गिरे। छह अपराधी तीन बाइक पर सवार थे। सभी हथियार से लैस थे। अपराधियों ने उन लोगों की पैशन प्रो बाइक व वसूली किए गए रुपए को लूट लिया। इस इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यवसायियों ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां से आलिम को सीवान रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही रेफरल अस्पताल पहुंच शिवजी प्रसाद को अपने साथ घटनास्थल पर लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार लूट कितने की हुई है इसकी जानकारी शिवजी प्रसाद ही दे सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026